एक मेहनतकश औरत की कहानी…

शिवानन्द, गुड़गाँव

पूजा दिमागी रुप से विचलन, एकदम शान्त रहती है। देखने में ऐसा लगता है, जैसे कोई बेजान हड्डी माँस का पुतला खड़ा हो। इस पूँजी की व्यवस्था में बिना पूँजी के लोगों की ऐसी ही हालत हो जाती है जैसे अभी पूजा की है। एकदम बेजान, चेहरा एकदम सूखा हुआ। 28 साल की उम्र में उसको स्वस्थ और सेहतमन्द होना चाहिए था मगर इस उम्र में जिन्दगी का पहाड़ ढो रही है और दिमागी रुप से असुन्तिल हो गयी है। पूजा का एक 13 साल का लड़का है और 8 साल की लड़की है जो उसके पति की मौत के 13 दिन बाद पैदा हुई थी। तब पूजा के पिता उसको और उसके बच्चों को अपने घर ले आए थे। पूजा एक साल बाद अपनी ससुराल गई, ससुराल वालों ने उसे पहचानने से मना कर दिया। लड़का ही नहीं तो बहु कैसी। ससुर ने कहा जा लड़का पाल जाके 18 साल का हो जाएगा तो हिस्सा ले लेगा। दो साल बाद ससुर भी गुजर गए। अब पूँजी के वारिस सिर्फ जेठ ही बचे। पूजा अपने पिता के घर पर रह कर गांव में मजदूरी कर अपने बच्चों को पाल रही थी। जैसे-तैसे पति के गुजरे आठ साल हो गए। आखिर कब तब अपने बाप के घर पर पड़ी रहेगी। उसके भाइयों की पूँजी भी खत्म हो रही है इसलिए घर से कहीं और जाकर रहने का दबाव है। पिता तो तैयार हैं दूसरी शादी करने के लिए मगर पूजा का कहना है कि इन बच्चों को कौन रखेगा। इसलिए पूजा अपना गांव छोड़कर अपनी मौसी के साथ गुड़गांव शहर में आयी है। बड़ी मिन्नत करके पड़ोस की आंटी के साथ फ़ैक्टरी आने लगी है। एक-दो महीने बाद अपने बच्चों को भी ले आएगी और यही शहर में उनको पढाएगी।

 

मज़दूर बिगुलमार्च  2013

 


 

‘मज़दूर बिगुल’ की सदस्‍यता लें!

 

वार्षिक सदस्यता - 125 रुपये

पाँच वर्ष की सदस्यता - 625 रुपये

आजीवन सदस्यता - 3000 रुपये

   
ऑनलाइन भुगतान के अतिरिक्‍त आप सदस्‍यता राशि मनीआर्डर से भी भेज सकते हैं या सीधे बैंक खाते में जमा करा सकते हैं। मनीऑर्डर के लिए पताः मज़दूर बिगुल, द्वारा जनचेतना, डी-68, निरालानगर, लखनऊ-226020 बैंक खाते का विवरणः Mazdoor Bigul खाता संख्याः 0762002109003787, IFSC: PUNB0185400 पंजाब नेशनल बैंक, निशातगंज शाखा, लखनऊ

आर्थिक सहयोग भी करें!

 
प्रिय पाठको, आपको बताने की ज़रूरत नहीं है कि ‘मज़दूर बिगुल’ लगातार आर्थिक समस्या के बीच ही निकालना होता है और इसे जारी रखने के लिए हमें आपके सहयोग की ज़रूरत है। अगर आपको इस अख़बार का प्रकाशन ज़रूरी लगता है तो हम आपसे अपील करेंगे कि आप नीचे दिये गए बटन पर क्लिक करके सदस्‍यता के अतिरिक्‍त आर्थिक सहयोग भी करें।
   
 

Lenin 1बुर्जुआ अख़बार पूँजी की विशाल राशियों के दम पर चलते हैं। मज़दूरों के अख़बार ख़ुद मज़दूरों द्वारा इकट्ठा किये गये पैसे से चलते हैं।

मज़दूरों के महान नेता लेनिन

Related Images:

Comments

comments