अमेरिकाः दुनिया का सबसे रुग्ण और अपराधग्रस्त समाज
समृद्धि के ‘‘स्वर्ग’’ की सच्चाई

कविता

अमेरिका में दुनिया की 5 प्रतिशत आबादी रहती है, पर दुनिया के 25 प्रतिशत सज़ायाफ्ता कैदी सिर्फ अमेरिकी जेलों में रहते हैं।

अमेरिका में दुनिया की 5 प्रतिशत आबादी रहती है, पर दुनिया के 25 प्रतिशत सज़ायाफ्ता कैदी सिर्फ अमेरिकी जेलों में रहते हैं।

सिर्फ 20वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध के पचास वर्षों में अमेरिका ने पूरी दुनिया के विभिन्न हिस्सों में युद्ध थोपकर, हमले करके, बमबारी करके और कठपुतली सैनिक तानाशाहों तथा आतंकवादी गिरोहों की हत्यारी कार्रवाइयों को शह देकर जितनी तबाही मचायी है, उतनी औपनिवेशिक ताकतों ने सौ सालों में भी नहीं मचायी। लेकिन अमेरिकी समाज की अन्दरूनी तस्वीर भी उतनी ही भयावह है। दुनिया के सबसे ख़र्चीले और विलासी समाज में न केवल अमीरी-ग़रीबी की खाई चौड़ी है और ग़रीबों की ज़िन्दगी गरीब देशों जैसी ही नारकीय है, बल्कि यह दुनिया का सबसे अधिक अपराधग्रस्त और आत्मिक रूप से बीमार समाज है।

अमेरिका में प्रतिवर्ष औसतन 1 करोड़ 20 लाख अपराध होते हैं। दुनिया के किसी भी देश में सालाना साठ लाख से अधिक अपराध नहीं होते। दुनिया में सबसे अधिक रिपोर्टेड अपराधों वाले शीर्षस्थ दस देश ये हैं:

2011 में प्रति एक लाख आबादी पर अपराधों की संख्या

अमेरिका – 12,408,899

जर्मनी – 2,112,843

फ्रांस – 1,172,547

रूसी संघ – 1,041,340

इटली – 900,870

कनाडा – 628,920

चीले – 611,322

पोलैण्ड – 521,942

स्पेन – 377,965

नीदरलैण्ड्स -372,305

अमेरिका में 10 लाख लोग किसी न किसी अपराधी गिरोह के सदस्य हैं।

अमेरिका में 22 लाख लोग जेलों में बंद हैं। कैदियों की संख्या के मामले में अमेरिका दुनिया में पहले स्थान पर है। आबादी में कैदियों के प्रतिशत अनुपात के हिसाब से भी यह दुनिया में पहले स्थान पर है। अमेरिका में दुनिया की 5 प्रतिशत आबादी रहती है, पर दुनिया के 25 प्रतिशत सज़ायाफ्ता कैदी सिर्फ अमेरिकी जेलों में रहते हैं। वहाँ की प्रति एक लाख आबादी में से 730 जेल हैं।

दुनिया में सबसे अधिक जेलें अमेरिका में हैं। वहाँ 4,575 जेलें हैं। दूसरे नम्बर पर रूस है जहाँ 1,029 जेलें हैं।

अमेरिका में हर वर्ष औसतन 48 लाख स्त्रियाँ अपने पति, प्रेमी या मित्र द्वारा यौन-आक्रमण या बलात्कार की शिकार होती हैं। प्रति दिन औसतन तीन स्त्रियों की उनके पति, प्रेमी या मित्र द्वारा हत्या कर दी जाती है। वहाँ प्रतिदिन औसतन नौ स्त्रियों की हत्या होती है। सिर्फ वर्ष 2006 के दौरान अमेरिका में 2,32,960 स्त्रियाँ बलात्कार या यौन हमले का शिकार हुईं।

अमेरिका में वेश्यावृत्ति का सालाना 14 अरब डॉलर का धन्धा है। वहाँ (रोड प्रान्त को छोड़कर) वेश्यावृत्ति प्रतिबन्धित है, पर पुलिस रिकार्ड के मुताबिक प्रति एक लाख पर 23 वेश्याएँ हैं। वास्तविक संख्या इससे कई गुना अधिक है। बाल-वेश्यावृत्ति और पुरुष वेश्यावृत्ति भी वहाँ हर वर्ष तेज़ी से बढ़ रही है। अमेरिका पोर्न सामग्री का सबसे बड़ा उत्पादक और ख़रीदार है। वहाँ के पोर्न-उद्योग (पोर्न फिल्में, वीडियो, इण्टरनेट, पत्रिकाएँ, ‘पे-पर-व्यू’ सेलफोन) की सालाना शुद्ध कमाई औसत 4 अरब 30 करोड़ डॉलर है।

 

मज़दूर बिगुलजनवरी-फरवरी  2014

 


 

‘मज़दूर बिगुल’ की सदस्‍यता लें!

 

वार्षिक सदस्यता - 125 रुपये

पाँच वर्ष की सदस्यता - 625 रुपये

आजीवन सदस्यता - 3000 रुपये

   
ऑनलाइन भुगतान के अतिरिक्‍त आप सदस्‍यता राशि मनीआर्डर से भी भेज सकते हैं या सीधे बैंक खाते में जमा करा सकते हैं। मनीऑर्डर के लिए पताः मज़दूर बिगुल, द्वारा जनचेतना, डी-68, निरालानगर, लखनऊ-226020 बैंक खाते का विवरणः Mazdoor Bigul खाता संख्याः 0762002109003787, IFSC: PUNB0185400 पंजाब नेशनल बैंक, निशातगंज शाखा, लखनऊ

आर्थिक सहयोग भी करें!

 
प्रिय पाठको, आपको बताने की ज़रूरत नहीं है कि ‘मज़दूर बिगुल’ लगातार आर्थिक समस्या के बीच ही निकालना होता है और इसे जारी रखने के लिए हमें आपके सहयोग की ज़रूरत है। अगर आपको इस अख़बार का प्रकाशन ज़रूरी लगता है तो हम आपसे अपील करेंगे कि आप नीचे दिये गए बटन पर क्लिक करके सदस्‍यता के अतिरिक्‍त आर्थिक सहयोग भी करें।
   
 

Lenin 1बुर्जुआ अख़बार पूँजी की विशाल राशियों के दम पर चलते हैं। मज़दूरों के अख़बार ख़ुद मज़दूरों द्वारा इकट्ठा किये गये पैसे से चलते हैं।

मज़दूरों के महान नेता लेनिन

Related Images:

Comments

comments