पाँचवी अरविन्द स्मृति संगोष्ठी
विषयः समाजवादी संक्रमण की समस्याएँ
10-14 मार्च, 2014, इलाहाबाद

आयोजन स्थलः विज्ञान परिषद, प्रयाग सभागार, चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क के सामने, महर्षि दयानन्द मार्ग, इलाहाबाद

आलेख एवं बहस के केन्द्रीय बिन्दुः

  • समाजवादी संक्रमण की समस्याओं पर चिन्तन की ऐतिहासिक विकास प्रक्रिया – मार्क्स-एंगेल्स से माओ त्से-तुङ तक।
  • महान बहस और महान सर्वहारा सांस्कृतिक क्रान्ति का महत्व।
  • बीसवीं सदी के महान समाजवादी प्रयोगों की सफ़लताओं और असफलताओं का नये सिरे से आलोचनात्मक मूल्यांकन।
  • सोवियत संघ और चीन में समाजवादी संक्रमण के प्रयोग और उनकी समस्याएँ।
  • पूँजीवादी पुर्नस्थापनाः विविध अवस्थितियों का आलोचनात्मक मूल्यांकन।
  • स्तालिन और उनके दौर के पुनर्मूल्यांकन का प्रश्न।
  • सर्वहारा अधिनायकत्व की अवधारणा और इसके अमली रूप। समाजवादी संक्रमण के दौरान हिरावल पार्टी,
  • वर्ग और राज्यसत्ता के बीच के सम्बन्ध।
  • क्यूबा, उत्तर कोरिया, वियतनाम, “बोलिवारियन विकल्प”, यूनान में सिरिज़ा के प्रयोग और नेपाल में हुए प्रयोगों का आलोचनात्मक मूल्यांकन।
  • समाजवादी संक्रमण के बारे में त्रत्सकीपंथी, विभिन्न अकादमिक मार्क्सवादी, नवमार्क्सवादी, और उत्तरमार्क्सवादी अवस्थितियों की आलोचना।

पाँच दिनों की इस गम्भीर बहस में आप साग्रह आमन्त्रित हैं। आलेख भेजने और आने की सूचना देने या किसी भी जानकारी के लिए आप नीचे दिये पते/फोन/ईमेल पर सम्पर्क कर सकते हैं:

अरविन्द स्मृति न्यास

69 ए-1, बाबा का पुरवा, पेपरमिल रोड,

निशातगंज, लखनऊ-226006,

ईमेलः info@arvindtrust.org / arvindtrust@gmail.com

फोनः 9936650658, ईमेलः katyayani.lko@gmail.com, फोनः 8853093555ए ईमेलः satyamvarma@gmail.com

विषय के विस्तृत विवरण तथा अन्य ब्योरों के लिए हमारी वेबसाइट http://arvindtrust.org देखें।

 

 

मज़दूर बिगुल, जनवरी-फरवरी 2014