मेट्रो कामगार संघर्ष समिति का जन्तर-मन्तर पर प्रदर्शन

बिगुल संवाददाता

Metro_accident_2009-07जमरूदपुर हादसे में मेट्रो मज़दूरों की मौत के बाद मामले की लीपा-पोती के विरोध में ‘दिल्ली मेट्रो कामगार संघर्ष समिति’ द्वारा विगत 22 जुलाई को जन्तर-मन्तर पर प्रदर्शन किया गया। 13 जुलाई को दक्षिणी दिल्ली के जमरूदपुर इलाके में लांचर गिर जाने से 6 मज़दूरों की दर्दनाक मौत हो गयी थी। इसके बाद हर बार की तरह मामले की लीपापोती की गयी। कामगार संघर्ष समिति के अनुसार इस तरह के हादसे भविष्य में भी हो सकते हैं क्योंकि कॉमनवेल्थ खेलों तक मेट्रो को पूरा करने के लिए काम की रफ्तार बढ़ा दी गयी है। इस हादसे से कोई सबक न लेते हुए दिल्ली मेट्रो मज़दूरों की जान ख़तरे में डालकर अपने टारगेट पूरा करने में लगा हुआ है।
इसके अलावा कई लोगों को मुआवज़ा तक नहीं मिला है। प्रदर्शन में सरकार के सामने ये मुख्य माँगें रखी गयीं : 1. मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जाँच हो, 2. दुर्घटना के ज़िम्मेदार अधिकारियों को बखरस्त किया जाये, 3. गैमन इण्डिया का ठेका रद्द किया जाये और उसे ब्लैकलिस्ट किया जाये, 4. गैमन इण्डिया के ज़िम्मेदार अधिकारियों पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाये और 5. मेट्रो में ठेकेदारी प्रथा बन्द की जाये।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में दिल्ली मेट्रो के निर्माण मज़दूरों और ख़ासकर जमरूदपुर इलाके के मेट्रो मज़दूरों ने भागीदारी की। ये मज़दूर मेट्रो कामगार संघर्ष समिति के आह्वान पर आये थे।

बिगुल, अगस्‍त 2009

 


 

‘मज़दूर बिगुल’ की सदस्‍यता लें!

 

वार्षिक सदस्यता - 125 रुपये

पाँच वर्ष की सदस्यता - 625 रुपये

आजीवन सदस्यता - 3000 रुपये

   
ऑनलाइन भुगतान के अतिरिक्‍त आप सदस्‍यता राशि मनीआर्डर से भी भेज सकते हैं या सीधे बैंक खाते में जमा करा सकते हैं। मनीऑर्डर के लिए पताः मज़दूर बिगुल, द्वारा जनचेतना, डी-68, निरालानगर, लखनऊ-226020 बैंक खाते का विवरणः Mazdoor Bigul खाता संख्याः 0762002109003787, IFSC: PUNB0185400 पंजाब नेशनल बैंक, निशातगंज शाखा, लखनऊ

आर्थिक सहयोग भी करें!

 
प्रिय पाठको, आपको बताने की ज़रूरत नहीं है कि ‘मज़दूर बिगुल’ लगातार आर्थिक समस्या के बीच ही निकालना होता है और इसे जारी रखने के लिए हमें आपके सहयोग की ज़रूरत है। अगर आपको इस अख़बार का प्रकाशन ज़रूरी लगता है तो हम आपसे अपील करेंगे कि आप नीचे दिये गए बटन पर क्लिक करके सदस्‍यता के अतिरिक्‍त आर्थिक सहयोग भी करें।
   
 

Lenin 1बुर्जुआ अख़बार पूँजी की विशाल राशियों के दम पर चलते हैं। मज़दूरों के अख़बार ख़ुद मज़दूरों द्वारा इकट्ठा किये गये पैसे से चलते हैं।

मज़दूरों के महान नेता लेनिन

Related Images:

Comments

comments