निर्माण मज़दूर यूनियन, नरवाना ने सम्पन्न की दूसरी आम सभा

 बिगुल संवाददाता

Narvana mazdoor unionपिछली 3 अगस्त को निर्माण मज़दूर यूनियन, नरवाना (हरियाणा) ने अपनी दूसरी आम सभा सम्पन्न की। सभा की अध्यक्षता मज़दूर साथी इन्दर ने की जो यूनियन के अध्यक्ष भी हैं। सभा के दौरान मुख्य रूप से तीन एजेंडों पर बात की गयी। पहली चर्चा यूनियन की ज़रूरत और मज़दूर वर्ग के ऐतिहासिक लक्ष्य पर की गयी। चर्चा के दौरान यह बात तफ़सील से रखी गयी कि यूनियन के तहत हमारा रोज़मर्रा का संघर्ष हमारी ज़िन्दगी के लिए उतना ही ज़रूरी है जितना कि साँस लेना। किन्तु हमें अपने दूरगामी लक्ष्य से अपनी नज़र एक पल के लिए भी नहीं हटानी होगी। यह लक्ष्य है ऐसा समाज बनाना जिसमें उत्पादन पर उत्पादक वर्गों का कब्जा हो और वितरण का अधिकार भी उन्हीं के हाथों में हो।

दूसरी बात निर्माण क्षेत्र से जुड़े लदान-उतरान के मज़दूरों की तमाम दिक्कतों के सम्बन्ध में की गयी, साथ ही ली गयी नयी योजनाओं को भी साझा किया गया। इसके बाद लेबर चौक पर खड़े होने वाले निर्माण मज़दूरों की दिक्कतों और इनके लिए ली जाने वाले योजनाओं के सम्बन्ध में बात रखी गयी।

16 अप्रैल, 2014 यानी जब से यूनियन का गठन हुआ है तब से अब तक का आय-व्यय का ब्यौरा भी सार्वजनिक किया गया। आपसी एकता को कैसे मज़बूत किया जाये, इस विषय पर तथा यूनियन द्वारा की गयी विभिन्न गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। निर्माण मज़दूरों के लिए कई सरकारी योजनाओं फ़ि‍लहाल सिर्फ़ कागजों में ही दर्ज हैं और मज़दूरों को उनका कोई लाभ नहीं मिलता। यह कोई ख़ैरात नहीं बल्कि मज़दूरों का हक़ है और इन्हें पाने के लिए एकजुट प्रयास करना होगा, इस पर बात की गयी। जल्द से जल्द यूनियन का रजिस्ट्रेशन कराने के सम्बन्ध में भी बात की गयी। सभा को यूनियन के सचिव रमेश खटकड़, साथी इन्दर, साथी नसीब, साथी अन्ताराम व साथी अरविन्द ने सम्बोधित किया तथा विभिन्न मज़दूर साथियों ने बातचीत में हस्तक्षेप किया। बड़ी संख्या में निर्माण मज़दूरों ने यूनियन द्वारा बुलाई गयी इस सभा में भागीदारी की।  

मज़दूर बिगुल, अगस्‍त 2014

 

 

‘मज़दूर बिगुल’ की सदस्‍यता लें!

 

वार्षिक सदस्यता - 125 रुपये

पाँच वर्ष की सदस्यता - 625 रुपये

आजीवन सदस्यता - 3000 रुपये

   
ऑनलाइन भुगतान के अतिरिक्‍त आप सदस्‍यता राशि मनीआर्डर से भी भेज सकते हैं या सीधे बैंक खाते में जमा करा सकते हैं। मनीऑर्डर के लिए पताः मज़दूर बिगुल, द्वारा जनचेतना, डी-68, निरालानगर, लखनऊ-226020 बैंक खाते का विवरणः Mazdoor Bigul खाता संख्याः 0762002109003787, IFSC: PUNB0185400 पंजाब नेशनल बैंक, निशातगंज शाखा, लखनऊ

आर्थिक सहयोग भी करें!

 
प्रिय पाठको, आपको बताने की ज़रूरत नहीं है कि ‘मज़दूर बिगुल’ लगातार आर्थिक समस्या के बीच ही निकालना होता है और इसे जारी रखने के लिए हमें आपके सहयोग की ज़रूरत है। अगर आपको इस अख़बार का प्रकाशन ज़रूरी लगता है तो हम आपसे अपील करेंगे कि आप नीचे दिये गए बटन पर क्लिक करके सदस्‍यता के अतिरिक्‍त आर्थिक सहयोग भी करें।
     

Lenin 1बुर्जुआ अख़बार पूँजी की विशाल राशियों के दम पर चलते हैं। मज़दूरों के अख़बार ख़ुद मज़दूरों द्वारा इकट्ठा किये गये पैसे से चलते हैं।

मज़दूरों के महान नेता लेनिन