भगतसिंह जनअधिकार यात्रा – चलो जन्तर-मन्तर! – 3 मार्च 2024

रोज़गार, शिक्षा, चिकित्सा, आवास
और जुझारू जनएकजुटता के लिए

बेरोज़गारी, महँगाई, भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता
और मेहनतकश जनता की लूट के ख़िलाफ़

भगतसिंह की बात सुनो, नयी क्रान्ति की राह चुनो!
शिक्षा और रोज़गार, हमारा जन्मसिद्ध अधिकार!!

हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई, सबको मार रही महँगाई!
जाति-धर्म के झगड़े छोड़ो, सही लड़ाई से नाता जोड़ो!!

साथियो, 10 दिसम्बर 2023 को बेंगलुरु से शुरू हुई यह यात्रा 13 राज्यों के 80 से ज़्यादा ज़िलों से गुज़रकर बदलाव के लिए उठ खड़े होने का अपना पैग़ाम देते हुए
3 मार्च को दिल्ली में बैठे हुक्मरानों के माथे पर दस्तक देने पहुँच रही है। जितने ज़्यादा लोग हमारे साथ होंगे हमारी आवाज़ उतनी ही बुलन्द होगी और इस बहरी सरकार के कानों में उतनी ही ज़्यादा चुभेगी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए बगल के पोस्टर में दिये नम्बर पर हमसे सम्पर्क करें। आज ही! 


हमारी प्रमुख माँगें

● रोज़गार के अधिकार को मूलभूत अधिकारों में शामिल किया जाये। ‘भगतसिंह राष्ट्रीय रोज़गार गारण्टी क़ानून’ को संसद में पारित किया जाये। सभी योग्य नागरिकों को 365 दिन काम की गारण्टी अथवा ₹10,000 प्रति माह बेरोज़गारी भत्ता दिया जाये। सभी रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती की जाये।
● सभी श्रम क़ानूनों को सख़्ती से लागू किया जाये। नये प्रस्तावित ‘लेबर कोड्स’ को रद्द किया जाये।
● महँगाई पर नियन्त्रण के लिए जमाख़ोरी, वायदा कारोबार (फ़्यूचर्स ट्रेड) व सट्टेबाज़ी पर रोक लगायी जाये। बुनियादी वस्तुओं व सेवाओं के वितरण की व्यवस्था का राष्ट्रीकरण किया जाये।
● शिक्षा के अधिकार को मूलभूत अधिकारों में शामिल करो। जनविरोधी ‘नयी शिक्षा नीति 2020’ को रद्द किया जाये।
● सच्चे सेक्युलर राज्य को सुनिश्चित करो, किसी भी सरकार, पार्टी व नेता द्वारा धर्म, समुदाय अथवा आस्था का सार्वजनिक जीवन में उल्लेख दण्डनीय अपराध घोषित किया जाये।

भगतसिंह जन अधिकार यात्रा के बारे में और जानने, हमारा पूरा माँगपत्रक और पर्चा पढ़ने और अलग-अलग राज्यों में
हमारे साथियों के सम्पर्क सूत्र देखने के लिए QR कोड स्कैन करिए –


 

‘मज़दूर बिगुल’ की सदस्‍यता लें!

 

वार्षिक सदस्यता - 125 रुपये

पाँच वर्ष की सदस्यता - 625 रुपये

आजीवन सदस्यता - 3000 रुपये

   
ऑनलाइन भुगतान के अतिरिक्‍त आप सदस्‍यता राशि मनीआर्डर से भी भेज सकते हैं या सीधे बैंक खाते में जमा करा सकते हैं। मनीऑर्डर के लिए पताः मज़दूर बिगुल, द्वारा जनचेतना, डी-68, निरालानगर, लखनऊ-226020 बैंक खाते का विवरणः Mazdoor Bigul खाता संख्याः 0762002109003787, IFSC: PUNB0185400 पंजाब नेशनल बैंक, निशातगंज शाखा, लखनऊ

आर्थिक सहयोग भी करें!

 
प्रिय पाठको, आपको बताने की ज़रूरत नहीं है कि ‘मज़दूर बिगुल’ लगातार आर्थिक समस्या के बीच ही निकालना होता है और इसे जारी रखने के लिए हमें आपके सहयोग की ज़रूरत है। अगर आपको इस अख़बार का प्रकाशन ज़रूरी लगता है तो हम आपसे अपील करेंगे कि आप नीचे दिये गए बटन पर क्लिक करके सदस्‍यता के अतिरिक्‍त आर्थिक सहयोग भी करें।
   
 

Lenin 1बुर्जुआ अख़बार पूँजी की विशाल राशियों के दम पर चलते हैं। मज़दूरों के अख़बार ख़ुद मज़दूरों द्वारा इकट्ठा किये गये पैसे से चलते हैं।

मज़दूरों के महान नेता लेनिन

Related Images:

Comments

comments