लुधियाना में मज़दूरों का विशाल रोष प्रदर्शन

बिगुल संवाददाता

5 अक्टूबर 2018 को मज़दूर संगठनों – कारख़ाना मज़दूर यूनियन, टेक्सटाइल-हौज़री कामगार यूनियन, गोबिन्द रबड़ लिमिटेड मज़दूर संघर्ष कमेटी व पेण्डू मज़दूर यूनियन (मशाल) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए मज़दूरों ने डिप्टी कमिश्नर व पुलिस कमिश्नर के कार्यालयों पर रोषपूर्ण प्रदर्शन करके अपने अधिकार लागू करवाने के लिए माँगपत्र सौंपा। मज़दूरों ने कंगनवाल से लेकर डीसी कार्यालय तक 18 किमी लम्बा पैदल मार्च भी किया। मज़दूरों ने माँग की कि न्यूनतम वेतन बीस हज़ार मासिक हो, किये गये काम के पैसे हड़पने वाले व श्रम क़ानूनों का उल्लंघन करने वाले मालिकों को सख़्त से सख़्त सजायें दी जायें, पन्द्रह सौ से अधिक मज़दूरों का कई महीनों का वेतन आदि का पैसा हड़प करके भागने वाले गोबिन्द रबड़ लिमिटेड के मालिक विनोद पोद्दार को गिरफ़्तार किया जाये और मज़दूरों का सारा पैसा दिलाया जाये, कारख़ानों में हादसों से सुरक्षा के प्रबन्ध, पहचान पत्र, हाजि़री, ईएसआई, ईपीएफ़, स्त्रियों को मर्दों के बराबर वेतन व अन्य सभी श्रम क़ानून लागू हों। मज़दूर बस्तियों में साफ़-सफ़ाई, पानी, बिजली, पक्की गलियाँ आदि सहूलियतें लागू हों। ग़रीब आबादी वाले इलाक़ों में सरकारी अस्पताल और डिस्पेंसरियाँ खोली जायें। ग़रीबों को सरकारी स्कीमों के तहत सारी सहूलियतों की गारण्टी हो। सरकारी विभागों में ग़रीबों के साथ भेदभाव बन्द हो।

पुलिस कमिश्नर को सौंपे गये माँगपत्र में माँग की गयी कि 1500 से अधिक मज़दूरों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गोबिन्द रबड़ लिमिटेड के मालिक विनोद पोद्दार को तुरन्त गिरफ़्तार किया जाये और मज़दूरों की मेहनत का सारा पैसा दिलाया जाये।

डिप्टी कमिश्नर को लुधियाना जि़ले के ग्रामीण मज़दूरों की मज़दूरी में वृद्धि, बिजली बिल माफ़ करने, क़र्ज़ माफ़ी, नरेगा के जाॅब कार्ड बनाने व किये काम के पैसे की अदायगी आदि मसलों के लिए भी एक माँगपत्र सौंपा गया।

मज़दूरों की सभा को कारख़ाना मज़दूर यूनियन के अध्यक्ष लखविन्दर, टेक्सटाइल हौज़री कामगार यूनियन के अध्यक्ष राजविन्दर, गोबिन्द रबड़ लिमिटेड मज़दूर संघर्ष कमेटी के संयोजक कृष्ण कुमार, पेण्डू मज़दूर यूनियन (मशाल) के नेता सुखदेव भूँदड़ी, बिगुल मज़दूर दस्ता की नेता बलजीत आदि ने सम्बोधित किया। इनके अलावा मोल्डर एण्ड स्टील वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष हरजिन्दर सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

इस प्रदर्शन की तैयारी के लिए कारख़ाना मज़दूर यूनियन व टेक्सटाइल हौज़री कामगार यूनियन द्वारा एक महीने तक लुधियाना की मज़दूर आबादी में अभियान चलाया गया था जिसके दौरान नुक्कड़ सभाओं, पैदल मार्च, मशाल मार्च, साइकिल रैलियों, घर-घर प्रचार आदि रूपों में प्रचार किया गया। बड़ी संख्या में पर्चा बाँटा गया और पोस्टर लगाये गये। इस प्रचार अभियान के दौरान लाखों मज़दूरों तक अपने अधिकारों के लिए एकजुट होने का सन्देश पहुँचाया गया।

मज़दूर बिगुल, दिसम्‍बर 2018


 

‘मज़दूर बिगुल’ की सदस्‍यता लें!

 

वार्षिक सदस्यता - 125 रुपये

पाँच वर्ष की सदस्यता - 625 रुपये

आजीवन सदस्यता - 3000 रुपये

   
ऑनलाइन भुगतान के अतिरिक्‍त आप सदस्‍यता राशि मनीआर्डर से भी भेज सकते हैं या सीधे बैंक खाते में जमा करा सकते हैं। मनीऑर्डर के लिए पताः मज़दूर बिगुल, द्वारा जनचेतना, डी-68, निरालानगर, लखनऊ-226020 बैंक खाते का विवरणः Mazdoor Bigul खाता संख्याः 0762002109003787, IFSC: PUNB0185400 पंजाब नेशनल बैंक, निशातगंज शाखा, लखनऊ

आर्थिक सहयोग भी करें!

 
प्रिय पाठको, आपको बताने की ज़रूरत नहीं है कि ‘मज़दूर बिगुल’ लगातार आर्थिक समस्या के बीच ही निकालना होता है और इसे जारी रखने के लिए हमें आपके सहयोग की ज़रूरत है। अगर आपको इस अख़बार का प्रकाशन ज़रूरी लगता है तो हम आपसे अपील करेंगे कि आप नीचे दिये गए बटन पर क्लिक करके सदस्‍यता के अतिरिक्‍त आर्थिक सहयोग भी करें।
   
 

Lenin 1बुर्जुआ अख़बार पूँजी की विशाल राशियों के दम पर चलते हैं। मज़दूरों के अख़बार ख़ुद मज़दूरों द्वारा इकट्ठा किये गये पैसे से चलते हैं।

मज़दूरों के महान नेता लेनिन

Related Images:

Comments

comments